Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

भूमिहीनो को मिलेगा बासगीत परचा, सीओ ने आवेदन जमा करने का किया अपील

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- ​सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘अभियान बसेरा’ के तहत राजपुर अंचल कार्यालय ने क्षेत्र के सभी भूमिहीनों से वासभूमि आवंटन हेतु आवेदन जमा करने की अपील की है.​सीओ डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वैसे भूमिहीन एवं वासविहीन परिवार जिनके पास न तो अपना घर है और न ही बसने योग्य कोई भूमि उपलब्ध है, वे इस योजना के तहत अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.आवेदनों की जांच के पश्चात योग्य पाए गए लाभुकों को वास हेतु भूमि उपलब्ध कराई जाएगी.

​आरओ रूपा कुमारी ने जानकारी दी कि क्षेत्र के भूमिहीन लोगों की सुविधा के लिए सभी राजस्व कर्मियों के माध्यम से भी आवेदन लिए जा रहे हैं. इसके अतिरिक्त लाभुक चाहें तो पंचायत सरकार भवन में आयोजित शिविरों में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं अथवा बिहारभूमि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं.योग्य लाभुक अपने आवेदन के साथ ​आधार कार्ड,​जाति प्रमाण पत्र ​अन्य आवश्यक कागजात  जमा करें.

सूचना मिलते ही पहले दिन खरहना पंचायत के दरियापुर एवं बारूपुर पंचायत के बभनी गांव से अंचली देवी, सरिता देवी, चंद्रवती देवी, माया देवी, जमुनी देवी और ललिता देवी सहित कई अन्य महिलाओं ने अंचल कार्यालय पहुंचकर अपने-अपने आवेदन जमा किए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button