Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Accident

सड़क हादसा : थार की टक्कर से बैंक शाखा प्रबंधक की मौत, शव को रामगढ़ अस्पताल में छोड़ चालक फरार

नेशनल आवाज़ /​बक्सर :-  चौसा-रामगढ़ मुख्य पथ पर सोनपा गांव के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की सिकरौल शाखा के प्रबंधक अमित कुमार (36 वर्ष) की मौत हो गई.यह मूल रूप से पटना के रहने वाले थे.दुर्घटना के बाद मानवता को शर्मसार करने वाला वाकया सामने आया, जहां आरोपी थार चालक पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए घायल प्रबंधक को अस्पताल दर-अस्पताल भटकाता रहा और अंत में शव को अस्पताल परिसर में छोड़कर फरार हो गया.

​मिली जानकारी के अनुसार, सिकरौल शाखा प्रबंधक अमित कुमार गुरुवार को डिहरी में आयोजित शिविर में भाग लेने के लिए अपनी स्कूटी से निकले थे. रास्ते में सोनपा गांव से उन्हें एक सीएसपी संचालक को भी अपने साथ लेना था. इसी दौरान सोनपा गांव के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार थार वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.दुर्घटना के बाद कानूनी पचड़े से बचने के लिए थार चालक ने खुद ही घायल अमित कुमार को उठाया और चौसा स्थित एक निजी अस्पताल ले गया. वहां दाखिला न होने पर वह उन्हें उत्तर प्रदेश के भदौरा ले गया. जब स्थिति पूरी तरह बिगड़ गई, तो चालक उन्हें कैमूर जिले के रामगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लावारिस हालत में छोड़कर गाड़ी समेत फरार हो गया.रामगढ़ के चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया.​घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए थार गाड़ी को रामगढ़ थाना क्षेत्र के दुर्गा चौक से बरामद कर लिया, हालांकि चालक भागने में सफल रहा.

इसके बाद राजपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है.थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को चिह्नित कर बरामद कर लिया है. फरार चालक की गिरफ्तारी और मामले की विस्तृत जांच के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button