सम्राट अशोक के गौरवशाली इतिहास को नहीं भूलेगा भारत :अभिमन्यु सिंह राष्ट्रीय प्रतिक चिन्हों के साथ निकाली गयी शोभा यात्रा






नेशनल आवाज़ /बक्सर :- चक्रवर्ती सम्राट अशोक के 2328 वीं जयंती पर कुशवाहा महासंघ के बैनर तले पहली बार बक्सर में मंगलवार को शहर के पिप्पली बुद्ध विहार स्थित बुद्ध मूर्ति से भव्य जुलूस एवं शोभायात्रा निकाली गई.शहर के मुख्य चौराहों से होते हुए पुनः पिप्पली बुद्ध मंदिर पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गयी.सम्राट अशोक एवं उनके शासन नीति पर विचार गोष्ठी की गयी. जिसकी अध्यक्षता अभिमन्यु कुशवाहा ने की.

जिसमें चक्रवर्ती सम्राट के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया. शोभायात्रा निकाले जाने के बारे में अभिमन्यु सिंह कुशवाहा ने कहा की इस शोभा यात्रा का उद्देश्य है कि, सम्राट अशोक द्वारा देश हित में जो त्याग बलिदान किया गया. उनके ऐतिहासिक गाथा को जीवंत बनाने हेतु जन जन तक पहुंचाना है. भविष्य में आने वाली पीढ़ी भी भारत के सम्राट अशोक एवं महापुरुषों की त्याग और समर्पण की गाथा की इतिहास को जान सके.विशाल जुलूस एवं शोभायात्रा पिप्पली बुद्ध से निकला जिसमे सबसे आगे रथ पर सम्राट अशोक की तस्वीर लगी हुयी थी. ठीक उसके पीछे रथ पर गौतम बुद्ध की प्रतिमा के साथ भंते लोग सवार थे. उसके पीछे और चार रथ, घोड़े, दर्जनों कार-जीप, लगभग एक हजार मोटर साइकिल सवार झंडे और पताकों के साथ हजारों लोग पैदल चलते हुए विश्व विजेता सम्राट अशोक के गगन भेदी नारे लगा रहे थे. शोभायात्रा सबसे पहले रेलवे स्टेशन पहुंचा जहां से ज्योति प्रकाश चौक, मॉडल थाना, पिपरपाती रोड, अस्पताल रोड, मेन रोड, यमुना चौक से पुनः पुलिस चौकी, कॉलेज गेट, जेल पाइन रोड होते हुए पिप्पली बुद्ध मंदिर पहुंच यात्रा सम्पन्न होने के पश्चात गोष्ठी आयोजित किया गया.

अभिमन्यु सिंह ने कहा सम्राट अशोक ने अखंड भारत पर राज्य किया है तथा उनका मौर्य साम्राज्य उत्तर में ¨हदुकुश की श्रेणियों से लेकर दक्षिण में गोदावरी नदी सहित मैसूर तक तथा पूर्व में बांग्लादेश से पश्चिम में अफगानिस्तान व ईरान तक पहुंच गया था. बक्सर पब्लिक स्कूल के निदेशक निर्मल कुमार सिंह ने कहा कि सम्राट अशोक का साम्राज्य आज का संपूर्ण भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार के अधिकांश भूभाग पर था. चक्रवर्ती सम्राट अशोक विश्व के सभी महान एवं शक्तिशाली सम्राटों एवं राजाओं की पंक्तियों में हमेशा शीर्ष स्थान पर ही रहे हैं.
कार्यक्रम को सफल बनाने में रामचीज सिंह कुशवाहा ने सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया एवं विनोद मौर्य ने सभी को प्रसाद खिलाया. उपाध्यक्ष मनु कुशवाहा, कोषाध्यक्ष रंजीत कुशवाहा, सचिव शिवजी कुशवाहा, कार्यकारणी सदस्य जेपी कुशवाहा, विद्यासागर सिँह, दीपक मौर्य, संदीप कुशवाहा, अविनाश कुशवाहा, अमित कुशवाहा, वार्ड पार्षद हिटलर कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा, दयाशंकर कुशवाहा, मनोज कुशवाहा (जिला पार्षद ),अभिषेक कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, धनंजय कुशवाहा,अनिल कुशवाहा, पुरुषोत्तम कुशवाहा समेत हजारों की संख्या में लोगों का काफी सराहनीय योगदान रहा.

