Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

खबर का हुआ असर: ‘नेशनल आवाज’ पर खबर चलने के 24 घंटे के भीतर बक्सर स्टेशन से बरामद हुआ लापता किशोर

नेशनल आवाज़ /बक्सर  :- पत्रकारिता जब अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाती है, तो उसके परिणाम भी सुखद आते हैं. ऐसा ही एक मामला धनसोई थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ ‘नेशनल आवाज’ पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के महज 24 घंटे के भीतर, दुल्फा गांव से रहस्यमय ढंग से लापता हुए 14 वर्षीय किशोर पीयूष कुमार को बक्सर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया है.किशोर के मिलने से जहाँ परिजनों की आँखों में खुशी के आँसू हैं, वहीं पूरे गांव में हर्ष का माहौल है.

खेलते-खेलते अचानक लापता हुआ था किशोर

​जानकारी के अनुसार, धनसोई थाना क्षेत्र के दुल्फा गांव निवासी सिकंदर साह का 14 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार गत 27 जून 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे गांव के ही काली मंदिर के पास खेल रहा था. इसी दौरान वह अचानक कहीं लापता हो गया.काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई.रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन के बाद भी जब पीयूष का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों के पैर तले जमीन खिसक गई.

​’नेशनल आवाज’ की खबर बनी मददगार

​परिजनों की इस परेशानी को देखते हुए ‘नेशनल आवाज’ ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया.सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस खबर को सैकड़ो लोगों ने देखा और शेयर किया, जिसके बाद क्षेत्र के लोग भी किशोर की खोजबीन को लेकर सतर्क हो गए.

​बक्सर स्टेशन पर रोता मिला पीयूष, महिलाओं ने दिखाई मुस्तैदी

​मंगलवार की सुबह दुल्फा क्षेत्र की कुछ महिलाएं जब कामाख्या धाम के दर्शन के लिए बक्सर रेलवे स्टेशन पहुँचीं, तो उन्होंने ‘नेशनल आवाज’ पर देखी गई फोटो के आधार पर पीयूष को पहचान लिया.वह प्लेटफार्म पर अकेला बैठा रो रहा था.महिलाओं ने बिना देर किए इसकी सूचना तत्काल स्थानीय स्तर और धनसोई पुलिस को दी.

पुलिस और समाजसेवी के प्रयास से हुई सकुशल घर वापसी

​सूचना मिलते ही धनसोई थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने युवा समाजसेवी चंदन कुशवाहा के सहयोग से त्वरित कार्रवाई की और पुलिस टीम भेजकर किशोर को बक्सर स्टेशन से धनसोई थाना लाया.थाने में पूछताछ के दौरान किशोर पीयूष ने बताया कि चार दिन पहले किसी बात को लेकर पिता जी ने कड़ी फटकार लगा दी थी. इसी बात से नाराज होकर मैं घर से निकल गया था और दो दिनों तक इधर-उधर घूमता रहा.

पुलिस ने परिजनों को दी नसीहत, बच्चे को सौंपा

​थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने किशोर और उसके परिजनों की उचित काउंसलिंग की.पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए बच्चे के साथ प्यार से पेश आने और बच्चे को मन लगाकर पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही.इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर किशोर को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया. परिजनों ने पुलिस प्रशासन, समाजसेवी चंदन कुशवाहा और ‘नेशनल आवाज’ टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button