Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
politics

ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की हुई मौत, दूसरे की हालत गंभीर

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा कोचस मुख्य पथ पर करैला गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से एक 28 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.बाईक सवार दूसरे युवक की हालत गंभीर है. मृत युवक की पहचान रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के कंजर गांव निवासी उमेश चौधरी के पुत्र निरंजन चौधरी के रूप में हुई है.इस घटना में घायल युवक इसी गांव का सनी कुमार है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार निरंजन गुरुवार की शाम अपने परिजनों को ट्रेन पकड़वाने के लिए बक्सर स्टेशन गया था.

परिजनों को विदा कर जब वह वापस अपने गांव लौट रहा था. जैसे ही वह करैला डेरा गांव के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि निरंजन की मौके पर ही मौत हो गई. अंधेरे का लाभ उठाकर ट्रक चालक भाग निकला. रोड पर अफरा तफरी मच गया. इसके पीछे बाइक पर बैठे साथी सनी भी गंभीर रूप से घायल हो गया.चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग पहुंचकर उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. जिसे सीएचसी में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है.

​ थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है. फरार ट्रक व उसके चालक की तलाश की जा रही है. घटना के बाद मृतक के गांव और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button