Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

राजपुर में मानदेय को लेकर आशा कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन,कई घंटे तक ओपीडी सेवा रहा बंद

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर  प्रखंड के सीएचसी परिसर में शनिवार की सुबह पहुंची आशा कर्मियों ने अपने मानदेय को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. आशा कर्मियों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जिले के कई प्रखंडों में काम करने वाली आशा कर्मियों का भुगतान समय पर कर दिया गया है. लेकिन इस केंद्र के तहत विभिन्न पंचायत में कार्यरत आशा कर्मियों को अक्टूबर 2025 से अब तक लगभग आठ महीने तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है.

इसको लेकर कई बार गुहार लगाया गया हर बार सिर्फ आश्वासन मिला. जब उनके समक्ष गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई तो आशा कर्मियों ने गोलबंद होकर सीएचसी पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधित कई सेवाओं को ही बंद करने का ऐलान कर दिया. हालांकि इस दौरान आपातकालीन सेवा चालू रहा. दूर दराज गांवों से पहुंचे रोगियों को कुछ देर के लिए मुसीबत झेलनी पड़ी. फिर भी कार्यरत चिकित्सा कर्मियों ने स्वास्थ्य सेवा को बहाल रखा. इस दौरान आशा कर्मी बालकेसरी देवी,  मंजू देवी, रमावती देवी, संगीता कुमारी, इंदु देवी,  देवंती देवी,  पुष्पा देवी, कुंती देवी,चंदन देवी,  चानमुनी देवी सहित सैकड़ो की तादाद में आशा कर्मियों ने अपनी आवाज को बुलंद करते हुए एक स्वर में कहा कि अगर हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो यहां चरणवद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा.

चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि आशा कर्मियों के  प्रदर्शन से स्वास्थ्य सेवा पर इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं रहा. तकनीकी समस्या की वजह से इनका पेमेंट रुका हुआ है. आईडी लॉक हो गया था. इससे संबंधित कर्मियों से बात हुई है. एक सप्ताह के अंदर सभी का भुगतान कर दिया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button