Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

कंचन देवी की 7वीं पुण्यतिथि पर गरीबों को कराया गया भोजन, पर्यावरण और देहदान का दिया संदेश

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर में आसा पर्यावरण सुरक्षा के राज्य संयोजक सह दधीचि देह दान समिति बक्सर के संयोजक विपिन कुमार ने अपनी माता स्मृति शेष कंचन देवी की सातवीं पुण्य तिथि के अवसर पर एक सराहनीय पहल की. उन्होंने इस मौके पर ‘रोटी बैंक बक्सर’ के सहयोग से सैकड़ों गरीब, लाचार और असहाय लोगों के बीच भोजन का वितरण किया.

रोटी बैंक’ के कार्यों की सराहना और समाज से अपील

​विपिन कुमार ने रोटी बैंक के सेवा भाव की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि रोटी बैंक के सदस्य प्रतिदिन बिना थके जरूरतमंदों तक भोजन पहुँचाने का महान कार्य कर रहे हैं. उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा हमें रोटी बैंक के इंसानियत के इस अभियान से जुड़कर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक भोजन उपलब्ध कराना होगा, ताकि समाज में कोई भी इंसान भूखा न सोए. अपनी माता जी की पुण्यतिथि पर इस नेक कार्य का हिस्सा बनकर मुझे असीम आनंद की अनुभूति हो रही है.

पर्यावरण सुरक्षा और देहदान पर दिया जोर

​इस मौके पर विपिन कुमार ने जीवन के तीन मूलभूत तत्वों शुद्ध हवा, जल और भोजन पर चर्चा करते हुए समाज को जागरूक किया.उन्होंने कहा कि ​शुद्ध हवा के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा ताकि हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके.​जल के लिए पानी की बर्बादी रोकनी होगी और जल संरक्षण को अपनाना होगा.मरणोपरांत अंगदान और देहदान के प्रति जागरूक होना जरूरी है, ताकि हम जाते-जाते भी दूसरों के जीवन में खुशियाँ भर सकें.

​अन्न की बर्बादी रोकें, खुशियों को सेवा में बदलें: रास बिहारी ओझा

​रोटी बैंक के संयोजक रास बिहारी ओझा ने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि हमें किसी भी कीमत पर अन्न को बर्बाद होने से बचाना चाहिए.उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से आग्रह किया कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों जैसे जन्मदिन, शादी की सालगिरह, श्राद्ध कर्म या अन्य उत्सवों पर फिजूलखर्ची करने के बजाय, रोटी बैंक के माध्यम से असहायों को भोजन कराएं और इस मानवीय अभियान को अनवरत चलाने में सहयोग करें.​इस पुण्य कार्य और जागरूकता अभियान के दौरान समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से जितेंद्र कुमार सिंह, दरोगा तिवारी, राधेश्याम सिंह, ओम जी, रास बिहारी ओझा, प्रशांत सिंह, डॉ. इरसाद, राजू मिश्रा, मंगरू श्रीवास्तव, लक्ष्मण यादव, चंदन कुमार सिंह, रोहित कुमार, राज शेखर, और विवेक कुमार सिंह समेत कई अन्य लोग शामिल थे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button