Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

बीपीएससी में सफल सिब्बा कौसर के सम्मान में बन्नी गांव में हुआ समारोह

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- ​राजपुर प्रखंड के बन्नी पंचायत अंतर्गत ग्राम बन्नी में उस वक्त जश्न का माहौल हो गया, जब गांव की बेटी सिब्बा कौसर ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर राजस्व पदाधिकारी के पद पर अपना चयन सुनिश्चित कराया. इस गौरवमयी उपलब्धि को लेकर उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बन्नी के प्रांगण में एक भव्य बधाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

​​सम्मानित अतिथिगणों ने सिब्बा कौसर के प्रेरणादायी सफर को रेखांकित करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव बन्नी के ही प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की थी. इसके बाद उन्होंने एम.पी. हाई स्कूल से मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की. आगे बढ़ते हुए उन्होंने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज- इंदौर, रोहतास से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की और अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत आज इस मुकाम को हासिल कर पूरे  जिले का मान बढ़ाया है.​

सिब्बा कौसर के पिता मीर सफीउल्लाह (पूर्व मुखिया) और माता साफिया खातून (पूर्व मुखिया) ने अपनी बेटी की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए ग्रामीण क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी उच्च शिक्षा देने की अपील की.​समारोह की अध्यक्षता उर्दू मध्य विद्यालय बन्नी के प्रधानाध्यापक मो० रसीद आलम ने की तथा कार्यक्रम का सफल मंच संचालन कमलेश राम द्वारा किया गया.​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षक नेता ब्रजेश कुमार राय एवं जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मनोज कुशवाहा उपस्थित रहे.

मुख्य अतिथियों ने सिब्बा कौसर को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया और कहा कि ग्रामीण परिवेश की बेटियों का इस तरह प्रशासनिक सेवाओं में जाना पूरे समाज के लिए गौरव की बात है.​इस अवसर पर बन्नी पंचायत के वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि, देवढ़िया विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीराम राय, धनंजय कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की. उर्दू उच्च विद्यालय बन्नी के प्रधानाध्यापक अजय चौबे, प्राथमिक विद्यालय अशोक राम, भोला राम, एहसान अहमद सहित क्षेत्र के तमाम शिक्षक, प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे.जिन्होंने सिब्बा कौसर को उनके प्रशासनिक सेवा के नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button