देशभक्ति नारों व गीतों से गूँजा कर्बला, खिलाड़ियों ने पारंपरिक खेलों का किया प्रदर्शन

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के विभिन्न गांव में शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर युवाओं ने खेल का प्रदर्शन किया.मंगराव में हुसैनिया कमिटी के तरफ से पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता इरशाद शाह ने किया. कार्यक्रम के आरंभ में देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा को फहराकर किया गया.देशभक्ति नारों व गीत के साथ खिलाड़ियों ने हाथ में तिरंगा लेकर शहीदों को सलामी दिया.मुख्य अतिथि मुखिया आनंद प्रकाश सिंह एवं समाज सेवी रितेश राज ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि इमाम हसन हुसैन की शहादत हमें आज भी बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है.

जिससे हम लोगों को सीख लेने की जरूरत है.यहां का ताजिया एक मिसाल कायम पेश करता है.इस मौके पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष संतोष राय,फते हुसैन, जैनुद्दीन अंसारी ने खिलाड़ियों का उत्सावर्धन किया.कर्बला के मैदान में जंग लड़ते-लड़ते शहीद होने वाले हसन इमाम हुसैन द्वारा अपने 72 साथियो के साथ इंसानियत की ऱक्षा के लिए कर्बला में दी गयी शहादत की याद में मनाया जाने वाला मुसलमानों का पर्व मुहर्रम पर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रो में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न किया गया.
इस अवसर पर क्षेत्र के मंगराव ,खीरी ,उतड़ी, बन्नी ,सरेंजा,रसेन सहित अन्य जगह पर बने इमामबाड़े पर ताजिया रखा गया था. इसके अंतिम दिन को ताज़िया जुलुस निकाला गया. जुलूस के साथ गांव भ्रमण कर इसे कर्बला के मैदान पर दफन किया गया. दफन करते वक्त सभी की आंखें नम हो गयी. इस अवसर पर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने बंधा बनेठी, तलवारबाज़ी,सलामी इत्यादि खेलों का प्रदर्शन किया गया. नोहे के साथ मातम भी किया गया. इस मौके पर पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बहाल करने के लिए बीडीओ सिद्धार्थ कुमार ,थानाध्यक्ष निवास कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस पदाधिकारी ने समय-समय पर विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर शांति की अपील किया.मँगराव में मुस्लिम हुसैनियाँ कमेटी केनेपाली अंसारी, इम्तियाज अंसारी, समीम अंसारी, मलाई अंसारी के अलावा अन्य खिलाड़ियों का बहुत ही अच्छा प्रदर्शन रहा.






