Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

बक्सर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, अंबेडकर चौक पर हुआ ध्वजारोहण

नेशनल आवाज़ /बक्सर :-  नगर के अंबेडकर चौक पर ‘अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछड़ा वर्ग सेवानिवृत्त कर्मचारी/पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता के तत्वावधान में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया.​कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्वलित कर और बुद्ध वंदना के साथ किया गया. इसके उपरांत उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का गायन किया.सुबह 9:15 बजे अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सह सेवानिवृत्त विद्यालय अवर निरीक्षक जनार्दन राम द्वारा ध्वजारोहण किया गया.

जिसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया. तत्पश्चात बाबा साहब के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया.​समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन राम ने कहा, स्वतंत्रता दिवस हमारे देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पर्व है, जो हमें देशभक्ति और एकता का पाठ पढ़ाता है. देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए हम सभी को सदैव तत्पर रहना चाहिए.​

वहीं सेवानिवृत्त ऑडिटर हीरालाल राम ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता, एकता और देश के प्रति सम्मान का प्रतीक है. इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम में बारी-बारी से अपने विचार व्यक्त किए.

​इस अवसर पर श्रीनिवास राम, रामबचन राम, रामजनम राम, राम इकबाल राम, रामकारण राम, डॉ. अणिभानन्द, चंद्रदेव सिंह, तेजनारायण सिंह, डॉ. शंकर कुमार, बद्रीपाल, आनंद प्रकाश, विनय शंकर यादव, इन्दुमुनि जी और ललन राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button