तिरंगा ऊँचा रहेगा…. गीत पर झूमे दर्शक
बेटी बचाओ' के संदेश और तिरंगे की शान के साथ राजपुर में मना स्वाधीनता दिवस


नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों सहित अन्य जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की काफी धूम रही. रघुवंशी कुंवरी प्लस टू विद्यालय में प्रधानाध्यापक ब्रजेश राय के नेतृत्व में स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से सराबोर नृत्य संगीत प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि बीडीओ मनोज कुमार ने मैट्रिक परीक्षा के बिहार टॉपर ईशा कुमारी को सम्मानित किया. इन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी सफलता को हासिल करने के लिए निरंतर स्वाध्याय करने की जरूरत है.
शिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी विषयों पर मजबूत पकड़ बनाए.जिस विषय में अधिक पढ़ने में मन लगता है उस पर भी विशेष ध्यान दें. विशिष्ट अतिथि बीपीआरओ अभिषेक पाठक ने कहा कि शिक्षा से सभी कठिन रास्ते आसान हो सकते हैं. आने वाले कल को संवारने के लिए पढ़ाई जरूरी है. साथ ही इन्होंने खुले मंच से घोषणा किया कि विद्यालय के बच्चों को कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए विद्यालय परिसर में कला मंच का निर्माण भी किया जाएगा.
विद्यालय के शिक्षिका कंचन पाण्डेय शिक्षक मुकेश राम के निर्देशन में स्कूल की छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कर समाज में फैल रही भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा जैसे गंभीर मुद्दों पर करारा प्रहार किया. जिसमें छात्रा प्रीति कुमारी ने बहुत ही अच्छा अभिनय प्रस्तुत किया.वहीं नृत्य में कइसे खेले जइबू सावन के कजरिया… काश्मीर जिगर के टुकड़ा, तिरंगा ऊंचा रहेगा…
देश रंगीला रंगीला… बेटी हिंदुस्तान की… गीतों पर नृत्य कर ग्रामीणों को खूब झुमाया. जिसमें छात्रा अनु दुबे,छोटी कुमारी,काजल कुमारी,मुस्कान कुमारी,मधु, सोनम, शिवानी, पूजा एवं अन्य छात्रों का बहुत ही अच्छा प्रदर्शन रहा.देशभक्ति गीतों पर लोग झूमते नजर आए.प्लस टू स्कूल खीरी में प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार जवाला, पीएम श्री जीएम उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक पंकज पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ. जिसमें खीरी स्कूल के छात्र शिवानंद तिवारी, छात्रा मधु कुमारी, रुचि त्रिगुण, अंशु त्रिगुण ने अच्छा प्रदर्शन किया.इस दौरान नागपुर विद्यालय पर सचिव जितेंद्र राय, भूमि दाता एवं पूर्व मुखिया अमित राय,प्रधान सर, विशाल रस्तोगी, सागर कुमार, सतीश सिंह, संजय सर, उत्तम पांडेय सहित विद्यालय के सभी सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही. सभी ने मिलकर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों, एकता और समर्पण की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया.







