राजपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों पर हुआ ध्वजारोहण

नेशनल आवाज़ /बक्सर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजपुर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी, अर्ध-सरकारी तथा गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई. मुख्य समारोह प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जहाँ प्रखंड प्रमुख द्वारा आन-बान-शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया.बीआरसी परिसर में बीडीओ मनोज कुमार,ई किसान भवन पर बीएओ ऋषिकेश यादव, डॉ भीमराव अंबेडकर परिसर में संजय राम,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ अशोक कुमार, थाना परिसर में थाना अध्यक्ष निवास कुमार , तियरा प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक ब्रजेश राय, रविदास मंदिर में भीम राम.

मध्य विद्यालय देवढ़िया पर प्रधानाध्यापक मो असजद , पंचायत सरकार भवन राजपुर में मुखिया अनिल सिंह,अकबरपुर में मुखिया चिंता देवी एवं राजेश सिंह,खीरी में मुखिया इंद्रावती देवी, वीरेंद्र गुप्ता,तियरा पंचायत भवन पर मुखिया उषा देवी एवं राम अवतार राम, पूर्व सैनिक संघ कार्यालय पर चंद्रजीत सिंह एवं हाक़िम प्रसाद सिंह, प्लस टू उच्च विद्यालय खीरी में प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ज्वाला.
उर्दू प्राथमिक विद्यालय खीरी में प्रधानाध्यापक धनंजय मिश्रा, भगवानपुर मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापिका उषा मिश्रा,सरपंच संघ कार्यालय पर फुटुचंद्र मौर्य, कन्या मध्य विद्यालय अमरपुर में प्रधानाध्यापक विनोद पांडेय,पीएम श्री ज़ीएम उच्च विद्यालय नागपुर में एचएम पंकज पांडेय,सम्राट अशोक बुद्ध विहार मंगराव में ज्योति सिंह एवं दीनानाथ सिंह.
शहीद जगदेव प्रसाद बाजार संगरॉव में पूर्व मुखिया मकरध्वज सिंह विद्रोही, राधेश्याम कुशवाहा, तियरा आवासीय बाल विद्या निकेतन पर निदेशक राजेश कुमार रंजन ने झंडातोलन कर झंडे को सलामी दी. इस मौके पर प्रखंड कार्यालय पर बीपीआरओ अभिषेक पाठक , सीडीपीओ अनीता कुमारी,आरओ रूपा कुमारी,पूर्व मुखिया मिथिलेश पासवान,सत्येंद्र नारायण सिंह, शिक्षक मिथिलेश ठाकुर, प्रकाश कुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.देवढ़िया सम्राट अशोक बुद्ध विहार परिसर में बीडीओ मनोज कुमार एवं आरओ रूपा कुमारी ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान सम्राट अशोक क्लब के पूर्व बिहार प्रभारी दयानन्द मौर्य के नेतृत्व में भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़कर लोगों से समता मूलक समाज बनाने की कल्पना की गयी.







