टीबीटी ‘मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा’ बक्सर टीम की नई कार्यकारिणी घोषित, अंजू कुमारी बनी अध्यक्ष

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- डिजिटल एवं नवाचारी शिक्षा को बढ़ावा देने वाले मंच ‘द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स’ (T.B.T.) मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा के तहत बक्सर जिले के लिए नई कार्यकारिणी समिति की घोषणा की गई है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य तकनीक के माध्यम से सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाना है.जिसमें सर्वसम्मति से समिति में अध्यक्ष अंजू कुमारी,उपाध्यक्ष 1अनामिका कुमारी , उपाध्यक्ष 2 सुधा कुमारी, सचिव प्रियंका कुमारी,उप सचिव 1 रागिनी कुमारी , उप सचिव 2 रीना कुमारी,उप सचिव 3 पूनम कुमारी, उप सचिव 4 संध्या शर्मा ,कोषाध्यक्ष श्वेता पांडेय, मीडिया प्रभारी कामिनी कुमारी एवं भारती कुमारी को बनाया गया.नवगठित टीम के पदाधिकारियों ने संकल्प व्यक्त किया कि वे जिले के दूर-दराज़ के क्षेत्रों तक डिजिटल पठन-पाठन और नवाचारों का प्रसार कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे.
11 सदस्यीय टीम की बैठक में एकजुटता और नवाचार पर चर्चा
इसी क्रम में 11 सदस्यीय टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. जिसमें टीम के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई.बैठक के दौरान सभी साथियों का एक साथ जुड़ना और विचारों का आदान-प्रदान होना बेहद सुखद और सकारात्मक अनुभव रहा.इस सुंदर पहल की शुरुआत बक्सर जिला अध्यक्ष अंजू कुमारी की ओर से की गई.जिसके लिए पूरी टीम ने उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया.
बैठक को सफल बनाने में सभी साथियों ने मिलकर अपना पूर्ण सहयोग दिया.बैठक के समापन पर सदस्यों ने यह विश्वास जताया कि एकजुटता, सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ टीम निश्चित रूप से नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ेगी.‘साथ मिलकर चलेंगे, साथ मिलकर बढ़ेंगे’ के संकल्प के साथ टीम ने अपने आगे के लक्ष्यों की ओर कदम बढ़ाया है.






