Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
politics

शिक्षा एवं रोजगार में सरकार हो रही विफल : तपेंद्र शाक्य

सम्यक पार्टी का बिहार प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न

नेशनल आवाज़ /​पटना  :- नगर में सम्यक पार्टी का ‘बिहार प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन’ भव्य रूप से आयोजित किया गया.जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भंते शीष मणि कुमार ने किया.सम्मेलन का मुख्य विषय “देश की वर्तमान परिवेश में राजनीतिक विकल्प सम्यक पार्टी की भूमिका” पर चर्चा की गयी.कार्यक्रम की शुरुआत में आए हुए सभी अतिथियों का बुके एवं फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।.कार्यक्रम में ​मुख्य अतिथि संस्थापक एवं प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष,पूर्व आईएएस तपेन्द्र प्रसाद शाक्य ने कहा पुरे देश का राजनितिक वातावरण बिखरा हुआ है. स्वतंत्रता सेनानियों का सपना था की जनता का शासन होगा.

पार्टी संस्थापक को सम्मानित करते प्रदेश अध्यक्ष

जिसमें देश की जनता खुशहाल रहेगा.लेकिन देश में कांग्रेस जैसी पार्टी को एक परिवार ने कब्जा कर लिया. देश में लोकतान्त्रिक व्यवस्था नहीं रहा. इसके लिए कई समाज़वादियों ने इसके लिए संघर्ष किया. जनता की मुलभुत आवश्यकता रोटी, कपड़ा और मकान के लिए शिक्षा एवं रोजगार की जरूरत है. जिसमें राज्य की सरकार विफल रही है.बसपा एवं इसके जैसी पार्टियां महापुरुषों के नाम पर पार्टी बनाकर चला रहे है.लेकिन इसका पालन कोई नहीं कर रहा है.बीजेपी एवं आरएसएस जैसे लोगों ने सांविधानिक प्रक्रिया की हत्या कर रहे है.अगर लोकतंत्र को मजबूत करना है तो राजनीतिक दल को मजबूत बनाये.

बक्सर लोकसभा के घोषित प्रत्याशी बैद्यनाथ सिंह

क्षेत्रवाद एवं वंशवाद से हटकर लोकतंत्र को मजबूत करें.राजनीति की जमींदारी को समाप्त करेगी सम्यक पार्टी. देश के निर्माण के भाषा एवं व्यवहार में बदलाव लाना होगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष के. के. मौर्य  ने कहा अब लोगों को जगने की जरूरत है.जिस दिन आप बदलाव चाहेंगे उस दिन देश की राजनीतिक हवा सम्यक पार्टी की होगी. उत्तर प्रदेश के चुनाव में पार्टी के कुछ सदस्य इस बार विधानसभा जरूर पहुंचेंगे.सबको संकल्प लेकर काम करने की जरूरत है.

डॉ. शिवप्रसाद विश्वकर्मा ने कहा वंशवाद से ऊपर उठकर समाज एवं देश के लिए यह पार्टी समर्पित है. इसमें जातिवाद नहीं चलेगा.देश में पूर्ण लोकतान्त्रिक व्यवस्था के लिए इस पार्टी की आवश्यकता है.सभी लोग मिलकर इसे घर गांव तक मजबूत बनाएंगे.राष्ट्रीय महासचिव संगठन प्रोफेसर राम ने कहा सिंह देश में बहुत सारी पार्टियां जातिवादी होकर सिमट गयी है. उत्तर प्रदेश एवं बिहार में भी कई पार्टी ने नेतृत्व संभाला लेकिन जनहित में कोई पहल नहीं की गयी. राष्ट्रीय महासचिव मनोहर बौद्ध ने कहा देश के अंदर रहने वाली पार्टियां कहती है की संविधान खतरे में है. जबकि वह पार्टी ही खतरे में है.यह पार्टी किसी की शिकायत नहीं करती है.हम आम जन के बीच जाकर काम करेंगे.

सभी कार्यकर्ता सदस्य बनाने पर जोर देंगे.हमारी रणनीति गांव की ओर है.हर बूथ तक पहुंचना हमारा लक्ष्य होगा. इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र गुप्ता राजन,​ डॉ. राज कुमार,​ डॉ. प्रमोद सिन्हा ने ​सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में सम्यक पार्टी एक मजबूत और सकारात्मक विकल्प बनकर उभर रही है.प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया.वहीं कार्यक्रम में बक्सर लोकसभा संसदीय सीट से आगामी चुनाव के लिए बैद्यनाथ सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया. पार्टी ने संकल्प लिया की विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव भी महबूती के साथ लड़ेंगे. 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button