Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
politics

जदयू की बैठक में पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा

नेशनल आवाज़ /​बक्सर :- जदयू जिला कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक की गयी.जिसकी अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने की.जिसमें मुख्य रूप से प्रखण्ड व नगर अध्यक्षों, जिला उपाध्यक्षों और जिला प्रवक्ताओं ने भाग लिया.​बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को पंचायत स्तर तक अधिक सक्रिय और मजबूत बनाना रहा.इस दौरान जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को प्रखण्ड कार्यकारिणी और पंचायत अध्यक्षों की सूची जल्द से जल्द तैयार कर जिला कार्यालय में जमा करने के सख्त दिशा-निर्देश दिए.

​बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता होते हैं.उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए ऐतिहासिक जनकल्याणकारी कार्यों को पंचायत स्तर तक ले जाया जाएगा. पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है.​

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से एकजुट होकर पंचायत स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ने और संगठन की धार को और तेज करने का आह्वान किया.​इस बैठक में हरेन्द्र सिंह, मोहन चौधरी, बिनोद कुमार विमल, जितेन्द्र कुमार सिंह, राजीव राय उर्फ बब्लू राय, मनोज कुमार सिंह, वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, सिद्धेश्वर चौधरी, विजय सिंह कुशवाहा, फुटुचंद कुशवाहा, कृष्णा सिंह, सरदार सिंह कुशवाहा, निर्मल चौधरी, अजीत कुमार तिवारी और मुन्ना चौरसिया समेत कई प्रमुख पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button