एक महीने में एक सौ घरों में लगेगा सोलर पैनल, बैंक ने दिया टास्क

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड मुख्यालय सभा कक्ष में बीडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की समीक्षा बैठक की गई.अग्रणी जिला प्रबंधक बीके पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया की पीएम सूर्य घर योजना के लिए जागरूकता पैदा करना है. एक महीने में एक सौ लोगों के घरों में सौर ऊर्जा लगाना है.सरकार के तरफ से चलाई गयी महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना ,केसीसी, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, घर-घर केसीसी, मुद्रा लोन ,हाउसिंग लोन के अलावा अन्य योजनाओं पर बिंदुवार चर्चा की गयी.
केसीसी एवं स्वयं सहायता समूह के लाभार्थियों को बैंक के तरफ से कृषि संबंधित ऋण की विशेष जानकारी से सभी बैंक के अधिकारियों को प्रेरित करने के लिए सुझाव दिया. केसीसी एवं अन्य तरह की चलायी गयी योजना पर प्रगति नहीं होने पर बीडीओ ने खेद प्रगट करते हुए बैंकों को समय से संबंधित समस्याओं का निष्पादन करने का सुझाव दिया गया.
बिजली विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर इस कार्य में प्रगति लायेंगे. आवास योजना, शौचालय की राशि अगर खाते में है तो उनकी राशि बैंक ऋण में नहीं कटेगा.प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा से संबंधित जानकारी देते हुए. जीविका दीदियों को जागरूक करने की जानकारी दी गयी. इस मौके पर बीपीआरओ अभिषेक पाठक, विद्युत कनीय अभियंता अजीत गुप्ता, स्वच्छ्ता समन्वयक रुपेश सिंह, बीएओ ऋषिकेश यादव,सीडीपीओ अनीता कुमारी के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.







