Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

राष्ट्रगान के साथ हर घर तिरंगा अभियान की हुई शुरुआत, डीएम ने की हस्तकरघा वस्त्र अपनाने की अपील

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- हर घर तिरंगा अभियान-2026′ के तहत शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया.इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने की.​सामूहिक राष्ट्रगान के उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति निष्ठा, देशभक्ति और नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन का संदेश दिया.

उन्होंने आम जनता से अपील किया कि वे ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव प्रकट करें.

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों को प्रोत्साहन देने की अपील

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का उल्लेख करते हुए जिलाधिकारी ने हस्तनिर्मित एवं हस्तकरघा वस्त्रों के अधिक से अधिक उपयोग पर बल दिया. डीएम साहिला ने कहा कि हस्तकरघा वस्त्र हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला और स्थानीय कारीगरों की कठिन परिश्रम का प्रतीक हैं.​उन्होंने जिलेवासियों से दैनिक जीवन में हस्तकरघा उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया, ताकि स्थानीय बुनकरों और कारीगरों की आजीविका सुदृढ़ हो सके और पारंपरिक शिल्प को संरक्षण मिले.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button