Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Accident

सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, केंद्रीय कारा का होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर लाढ़ोपुर के समीप मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है.ड्यूटी पर आ रहे बक्सर केंद्रीय कारा के एक गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के जवान की बाइक सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और जवान सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया.

​घायल जवान की पहचान उत्तर प्रदेश के जमानिया निवासी 25 वर्षीय ओमप्रकाश के रूप में हुई है.वह बिहार गृह रक्षा वाहिनी में कार्यरत है और वर्तमान में बक्सर केंद्रीय कारा में तैनात है. मंगलवार की रात वह अपने घर से बाइक द्वारा बक्सर ड्यूटी के लिए जा रहा था. इसी दौरान लाढ़ोपुर नाले के पास तीखे मोड़ पर सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक को वह भांप नहीं पाया और उसकी तेज रफ्तार बाइक सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी. हादसे के ठीक बाद मुफ़स्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ गश्त से लौट रहे थे.

उन्होंने तुरंत स्थिति को संभाला और घायल जवान को अपने वाहन से सदर अस्पताल भिजवाया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जवान की नाजुक हालत और सिर में गंभीर चोट को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत पटना रेफर कर दिया.

​​ग्रामीणों ने बताया की दानी कुटिया के पास प्रशासन द्वारा लगाई गई ‘नो एंट्री’ के कारण रात के समय भारी ट्रकों की लंबी कतार लग जाती है. यह जाम कई बार मिश्रवलिया तक पहुंच जाता है. नाले के पास सड़क पर एक खतरनाक मोड़ है.हाईवे पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट या रिफ्लेक्टर न होने के कारण रात के अंधेरे में खड़े ट्रक दिखाई नहीं देते.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button