Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Accident

तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर,चालक घायल

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के मंगरॉव गांव निवासी ट्रैक्टर चालक सुमन राजभर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है.जिसका इलाज वाराणसी में चल रहा है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यह मंगलवार की रात किसी आवश्यक काम से ट्रैक्टर लेकर बक्सर की तरफ जा रहा था. जैसे ही वह चौसा महादेव घाट के समीप पहुंचा तभी बक्सर की तरफ से आ रहे गिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रक ने इसमें जोरदार टक्कर मार दिया.

टक्कर इतना जोरदार था कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए.अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. ट्रैक्टर की ट्राली क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रक भी अनियंत्रित होकर चाट में चला गया. अंधेरे का लाभ उठाकर ट्रक चालक भाग निकला. घटना स्थल पर पहुंची 112 की पुलिस टीम ने घायल ट्रैक्टर चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से बेहतर इलाज के लिए इसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है.

पुलिस ने ट्रक और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है तथा फरार चालक की तलाश में जुट गई है.स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है.अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि घायल चालक को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया है.प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने से दुर्घटना होने की आशंका है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button