बनारपुर में संत रविदास समरसता विकास शिविर का हुआ आयोजन
बक्सर के 510 महादलित टोलों के पात्र लाभुकों को 22 योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य


नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय को सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ‘संत रविदास समरसता विकास शिविर’ की शुरुआत की गई है.डीएम साहिला ने चौसा प्रखंड अंतर्गत बनारपुर स्थित महादलित टोला के सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर औपचारिक उद्घाटन किया.
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी सहित अन्य प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे. निर्धारित माइक्रोप्लान के अनुसार प्रत्येक गुरुवार को महादलित टोलों में शिविर लगाए जाएंगे. जिले के कुल 510 अनुसूचित जाति टोलों आस-पास के टोलों को शामिल करते हुए को आच्छादित करने का लक्ष्य.
शिविरों के माध्यम से राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कौशल युवा कार्यक्रम, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और आंगनबाड़ी सेवाओं सहित 22 प्रमुख योजनाओं का लाभ सीधे दिया जाएगा.उद्घाटन शिविर के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को योजनाओं की पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी.साथ ही, मौके पर ही पात्र लाभुकों के बीच आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र एवं नि:शुल्क चश्मे का वितरण किया गया.समुदाय के लोगों से अपील किया कि वे आगे आकर इन शिविरों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं. इसी क्रम में जिले के सभी प्रखंडों में वरीय पदाधिकारियों की निगरानी में शिविरों का सफल संचालन शुरू कर दिया गया है.







